• Wed. Feb 18th, 2026

गोवर्धन में वेटे को बचाने आयीमहिला की दबंगो ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या,

ByVijay Singhal

Mar 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के भवनपुरा में बाल्मीकि महिला की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को धुलेंडी होली के समय राहुल पुत्र पूरन बाल्मीक निवासी भवनपुरा और रवि जाट पुत्र मुख्तयार जाट निवासी भवनपुरा के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था। लोगों ने दोनों को समझाकर अलग करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद रवि जाट अन्य लोगों के साथ राहुल बाल्मीक के घर पहुंच गया। मारपीट करने लगा, बचाव में राहुल की मां लज्जा पत्नी पूरन आई। आरोप है कि रवि और उसके सहयोगियों ने लज्जा की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार तड़के बाल्मीक महिला लज्जा (50) ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाल्मीक महिला की हत्या की सूचना पर चौकी इंचार्ज अमित यादव ने मृतिका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गोवर्धन सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका के बेटे शिवचरण ने बताया कि रवि जाट ने घर में घुसकर मारपीट की है। चोट लगने से मां की मौत हुई है। थाने में तहरीर दी है। भवनपुरा में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.