हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के मंदिर प्रांगण बलदेव में आज प्रसिद्ध हुरंगे का आयोजन किया जाएगा। हुरंगे की तैयारियों को लेकर प्रशासन पिछले एक हफ्ते से तैयारियों में जुटा हुआ था। जो पूरा होने के बाद आज गुरुवार को इस हुरँगे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाता हैं। जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। दाऊजी मंदिर में भगवान के पट खुलते ही मंदिर में प्रवेश किया जाएगा इसके बाद वहां अबीर गुलाल फूल आदि जमकर उड़ेगा। मंदिर सेवा एक परिवार की ही महिलाएं इस हुरंगा खेलने के लिए शामिल होती हैं।
रंग में सराबोर नजर आता है। यहां की हुरियारिन हुरियारों के बदन से कपड़े फाड़ कर उसका कोड़ा बनाती है, और फिर रंग में डूबा डूबा कर नंगे बदन पर जमकर मारती है यह एक अद्भुत एवं प्रसिद्ध हुरंगा है। मंदिर प्रांगण में जमीन में कई कई फुट गहरी कुंडली बनाई गई है। टेसू के फूलों पर पानी डालकर रंग बनाया जा रहा है। जो कई दिन से लगातार चल रहा है। बताया गया है कि इस रंगे में ऊपर से पानी की बौछार आती है। गुलाल अबीर और फूल भी बरसते रहते हैं और नीचे टेसू का रंग होता है। जो बाल्टी भर वर्कर एवं गुणों को भिगोकर हुरियारिन हुरियारों के नंगे बदन पर मारती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
