• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने संरक्षित पशु का 5 क्विटंल मांस बरामद, एक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने गोरक्षक दल के सहयोग से एक गाड़ी से संरक्षित पशु का 5 क्विंटल मांस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग निकला। गाड़ी को जब्त कर लिया है और मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हाथरस से मांस लेकर मथुरा में बेचने आए थे, जिसकी भनक गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रविकांत शर्मा को लग गई। सूचना के बाद गोरक्षक दल की एक टीम श्रीजी बाबा आश्रम पर इंतजार करने लगी। इसी बीच थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और एसआई चमन कुमार शर्मा को भी बुला लिया गया। गाड़ी के आते ही रुकवा लिया। इसी बीच एक आरोपी भाग गया, जबकि उसका साथी पकड़ा गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी सलाउद्दीन पुत्र सुजाउद्दीन निवासी मुरसान (हाथरस) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी आस मौहम्मद निवासी सुखदेव नगर, मथुरा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों की गाड़ी से करीब 5 क्विंटल संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। आरोपी गाड़ी में मांस लेकर हाथरस से मथुरा के श्रीजी बाबा आश्रम तक पहुंच गए, लेकिन कहीं पकड़े नहीं गए। इस रास्ते में राया, जमुनापार, सदर बाजार, कोतवाली के अलावा हाथरस के कई थाने हैं, लेकिन कहीं चैकिंग न होना पुलिस पर बड़े सवाल खड़े करता है। इससे जाहिर है कि होली को लेकर उच्चाधिकारी पुलिस को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। प्रतिबंधित इलाके में मास की बिक्री नहीं थम रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास करीब 22 वार्डों को मांस और मदिरा की बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया था। इसकी पालना में वार्डों से मदिरा की दुकानें हटाई गईं तो पशु कटान के संग ही बिक्री पर भी प्रभावी तरीके से रोक लग गई थी। लेकिन चोरी छुपे मांस की बिक्री होती रही और पशु का कटान भी। प्रतिबंधित इलाके से बड़ी मात्रा में मांस का पकड़ा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी का कहना है कि प्रतिबंधित इलाके में मांस की बिक्री नहीं हो रही है। हाथरस से आई मांस से भरी गाड़ी को पकड़ लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.