• Sat. Nov 28th, 2026

फरह में बंद कंटेनर से 22 गोवंश मुक्त कराए, एक गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Mar 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाने के अंतर्गत गोरक्षकों ने महुअन टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह बंद कंटेनर घेरकर 22 गोवशों को मुक्त कराया। इन सभी को वृंदावन गोशाला भेजा गया है। इस दौरान टोल प्लाजा पर जाम लग गया और टोल एक घंटे तक फ्री रहा। टोल प्रबंधक कुलदीप ने इस संबंध में एक गोरक्षक के खिलाफ एक घंटे तक टोल फ्री चलाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। सुबह करीब 4 बजे गो रक्षक दल की टीम ने आगरा की तरफ से मथुरा की तरफ जा रहे एक बंद कंटेनर को महुअन टोल प्लाजा पर घेरकर पकड़ लिया। चालक वाहन से कूदकर भागने लगा। उसे गोरक्षकों ने पकड़ लिया। कंटेनर से 22 गोवंशों को मुक्त कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजकमल ने बताया कि कंटेनर चालक मिरषाद निवासी नूंह, मेवात को गिरफ्तार किया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.