• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा की सड़कों पर जमकर उड़ा रंग गुलाल, कहीं पर हुई जूता मार तो कहीं हुई कपड़ा फाड़ होली

ByVijay Singhal

Mar 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में होलिका दहन के बाद ब्रज में अब धूल होली की धूम है। देश भर के साथ साथ ब्रज में जमकर धूल होली खेली गई। मथुरा में क्या शहर क्या गांव हर सड़क,गली ,बाजार,मंदिर रंगों से सराबोर हो गए। मथुरा में जहां विधायक श्री कांत शर्मा ने रसिया गायन कर होली की शुभकामना दी तो वहीं किसी गांव में जूता मारकर तो किसी गांव में कपड़ा फाड़ कर होली खेली गई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामना दी। धूल होली पर एक दूसरे को गुलाल लगा कर सभी ने शुभकामना दी। उम्र में छोटे लोगों ने बड़ों के पैर छूकर होली पर आशीर्वाद लिया। मथुरा की हर सड़क,गली, शहर और गांव रंग और गुलाल से सराबोर हो गए। कहीं युवा डीजे पर बज रहे होली के गानों पर डांस कर रहे थे तो कहीं रसिया की तान छेड़ी जा रही थी। पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृंदावन से विधायक श्री कांत शर्मा होली की मस्ती में सराबोर नजर आए। विधायक श्री कांत शर्मा ने राधा वैली स्थित घर पर होली मिलन कार्यक्रम रखा। जहां वह पार्टी नेता,कार्यकर्ताओं से होली मिले और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान विधायक श्री कांत शर्मा का एक अलग ही रूप देखने को मिला। विधायक श्री कांत शर्मा को जब होली की खुमारी चढ़ी तो उन्होंने माइक थामा और होली के रसिया गाये। मथुरा में होली की बात ही निराली है। यहां 40 दिन तक चलने वाली होली के दौरान अलग अलग रंग देखने को मिलते हैं। बरसाना की लट्ठमार होली जहां विश्व प्रसिद्ध है वहीं मंदिरों में उड़ने वाले रंग गुलाल में हर कोई सराबोर होना चाहता है। इन सबसे हट के मथुरा के एक गांव में अनौखी होली खेली जाती है। यहां के बछगांव में जूता मार होली खेली गई। पहले यहां जूता मारा जाता है फिर गुलाल लगाया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.