हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में सोमवार को विधवा माताओं ने फूल-गुलाल से होली खेली। इसमें शामिल होने एक हजार से ज्यादा देसी-विदेशी महिलाएं भी पहुंचीं। विदेशी पर्यटकों ने कहा- अद्भुत, ऐसा दृश्य पहली बार देखा, ऐसे आनंद की अनुभूति पहली बार हुई। गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में इतना गुलाल और फूलों की वर्षा हुई कि फर्श पर इसकी मोटी परत जम गई। यह कार्यक्रम सुलभ इंटरनेशनल की ओर से किया गया। इसमें संस्था के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘पहले जब मैं आया था, तब विधवा माताएं कहती थीं कि मरने का मन करता है। वहीं, अब कहती हैं कि जीने का मन करता है।’
7455095736
