हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में देवकी नंदन महाराज ने कहा कि बेटियां हमारी संस्कृति-संस्कारों की संवाहक हैं। बेटियां संस्कारी होंगी तों हमारी आने वाली पीढ़ियां भी संस्कारी होंगी । शिक्षित बेटी दो परिवारों में शिक्षा की ज्योति जलाती है। यूएसए से आए डा नैयर ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कन्या शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि साल 2016 में प्रियाकान्त जु मंदिर स्थापना से ही ब्रज की बेटियों के लिये ‘प्रियाकान्त जु विद्या धन’ योजना चलाई जा रही है । इसमें मंदिर कोष में आने वाले चढ़ावे, दान एवं संस्था सहयोग से प्रतिवर्ष 125 बेटियों को शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता दिया जाता है। इस अवसर पर मधु कपूर, सुरेश चन्द्र गोयल, मोहिनी देवी, विश्वनाथ केड़िया, सतीश गर्ग, ममता गर्ग, मधु कपूर, संतोष महाराज, वीर सिंह, शैंकी शर्मा, धमेन्द्र यदुवंशी आदि शामिल रहे। प्रियाकान्तजु मंदिर पर मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से ब्रज की सभी प्रकार की होली खेली जायेगी । यहाँ फूलों की होली, लट्ठमार, रसिया, लड्डू-जलेबी, हाइड्रोलिक पिचकारी से टेसु के रंगों के साथ रंग, गुलाल की होली खेली जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
