• Tue. Feb 17th, 2026

थाना व्रन्दावन कोतवाली के इलाके में दरोगा और सिपाही ने की मारपीट, विडियो वाइरल देख SSP ने दिए जांच के आदेश

ByVijay Singhal

Mar 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में दो युवकों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रंगभरनी एकादशी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। रंगभरनी एकादशी पर्व पर वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांच कोस की परिक्रमा देने आए थे। परिक्रमा मार्ग में पानीघाट के समीप एक बैरियर से तीन युवक बाइक से निकलने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही और दरोगा ने बाइक निकालने से मना किया। इसी बात को लेकर युवकों और पुलिस कर्मियों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही युवकों में से एक युवक को रास्ते से अलग खींच कर ले गया। जहां उसने पहले एक युवक के एक के बाद एक 3 थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसने दूसरे युवक को थप्पड़ मारा फिर दरोगा ने उस युवक को थप्पड़ मार दिया। इतने से भी सिपाही का मन नहीं भरा तो उसने फिर से युवक के थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी सिपाही का मन नहीं भरा और वह फिर दूसरे युवक पर थप्पड़ बरसाने लगा। युवक यही कहते रहे ,सर किस बात पर मार रहे हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा युवकों के साथ मारपीट होते देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों का आक्रोश देख मारपीट करने वाला सिपाही और दरोगा वायरल वीडियो में सफाई देते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद एक धोती कुर्ता पहने व्यक्ति पूछता है आप पुलिस वाले हैं तो इसको मारेंगे। इसके बाद भीड़ बढ़ जाती है और उसमें से कुछ लोग सिपाही की वर्दी पर हाथ मारते हैं जिससे वर्दी फट जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस ने इसे भ्रामक खबर बताते हुए खंडन किया। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा की गई पोस्ट में लिखा कि 3 युवक बैरियर से निकलने का प्रयास करने लगे पुलिस कर्मियों ने रोका वह नहीं रुके। इसके बाद युवक पुलिस कर्मियों से धक्का,मारपीट करने पर आमादा हो गए। वायरल वीडियो पर एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की भी जांच की जा रही है कि यह किन परिस्थितियों में हुआ। इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.