• Tue. Feb 17th, 2026

वृंदावन में रूस-यूक्रेन समेत 32 देशों से श्रद्धालु पहुंचे; डीजे पर किया डांस; बोले- यह अमेजिंग है

ByVijay Singhal

Mar 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के वृंदावन के कीकी नगला में विदेशी कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान इंग्लैंड, रूस, यूक्रेन सहित 32 देशों से आए भक्तों ने डीजे की धुन और भजनों पर जमकर डांस किया। फिर एक दूसरे पर फूल डालकर जमकर होली खेली। भक्तों ने एक दूसरे पर इतने फूल फेंके कि वहां फूलों एक परत जम गई है। यूक्रेन से आई शंकर दासी ने कहा कि गुरुजी के साथ होली खेली और भक्तों के साथ भजन गए। बहुत अच्छा सेलिब्रेशन हुआ। वहीं, जर्मनी से आई विश्व मोहिनी ने कहा कि पहली बार साल 2014 में वृंदावन में होली खेली थी। इसके बाद अब आई हूं। काफी अच्छा लग रहा है। जर्मनी की रहने वाली गिरखाड़ी दासी ने बताया कि विश्वानंद महाराज की शिष्या हूं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वृंदावन बहुत सुंदर शहर है ,मेरा हृदय आज आनंद से भर गया। वहीं, अमेरिका के रहने वाले देव नारायण दास ने कहा कि पहली बार इंडिया आया हूं। फूलों की होली अमेजिंग है। मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली समझता हूं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.