• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा छावनी बोर्ड की मतदाता सूची में बढे़ंगे 1500 मतदाता

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छावनी बोर्ड में होेने वाले चुनाव के मद्देनजर शनिवार को मतदाताओं ने सूची में नाम बढ़वाने के लिए कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा किए। देर शाम तक फार्म जमा करने वाले लोग कार्यालय आते रहे। बोर्ड इन नामों को सूची में जोड़कर 6 मार्च को लिस्ट जारी कर देगा। छावनी बोर्ड के 30 अप्रैल में चुनाव होने हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद बोर्ड ने शनिवार को मतदाता सूची में नाम बढ़ने की आखिरी दिन रखा था। कार्यालय अधीक्षक तोताराम ने बताया कि करीब 1500 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरकर दिया है। 6 मार्च को इन मतदाताओं को सूची में शामिल करके चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई आपत्ति करेेगा तो हम उसका निस्तारण करेंगे। छावनी बोर्ड में अभी तक सात वार्ड में 12200 मतदाता हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.