• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे चिकित्सक

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक में पांच चिकित्सक पहुंचे ही नहीं। ढिलाई बरतने पर सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक मार्च को जनपद में आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा बैठक अपने कार्यालय में आहूत की थी, जिसमें एनयूएचएम के नोडल अधिकारी अनुज चौधरी सहायक नोडल अधिकारी वीडी गौैतम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह, मांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनू चतुर्वेदी, नौहझील के डॉ. तुलाराम और राया के अरविंद कुमार अनुपस्थित रहे। इस पर जहां सीडीओ ने नाराजगी जताई बल्कि कार्य में ढिलाई बरतने पर सीएमओ से जवाब भी मांगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके वर्मा ने इन सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, साथ ही तीन दिन के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताने को कहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.