• Tue. Feb 17th, 2026

कोसिकलां में मानदेय न मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने प्रशासन का फूंका पुतला

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ठेका सफाईकर्मियों ने मानदेय न मिलने से त्रस्त आकर शनिवार को नगर पालिका प्रशासक का पुतला फूंककर विरोध जताया। इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई स्थानों से कूड़े के ढेर नहीं उठ सके। लोगों को परेशानी हुई। दोपहर को सभी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित हुए और प्रशासक प्रकाश चंद, ईओ उमेश कुमार मिश्रा, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत से वार्ता की, लेकिन हल नहीं निकल सका। इससे त्रस्त होकर कर्मचारियों ने प्रशासक का पुतला फूंककर विरोध जताया। ठेका सफाई कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके वह भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। बोले, दुकानदारों ने सामान देना बंद कर दिया है। बच्चों की स्कूल फीस न भरने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर हिलोरे मार रहा है। बल्देवगंज चौराहे निवासी टिकूं अग्रवाल का कहना था कि नगर पालिका में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। अधीनस्थ अधिकारी प्रशासक को गुमराह करने में लगे हैं। ऐसे में प्रशासक को नगर में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखनी चाहिए। यही हाल पंचशील कॉलोनी, अग्रसेन नगर, कमला नगर, भगवती रोड, गांगवान, पुरानी जीटी रोड आदि स्थानों का है। उधर, प्रशासक प्रकाश चंद का कहना था कि ठेकाकर्मियों के भुगतान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जल्द भुगतान कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.