• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन में बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मेरो प्यारो रंगोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

Byvijay.singhal1233

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मेरो प्यारो रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। समारोह का शुभारंभ संतों ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर पर मेरो प्यारो रंगोत्सव का आयोजन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से किया गया। जिसमें ब्रज के लोक कलाकारों ने होली के गीत, नृत्य, भजन, रसिया, गीत आदि से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेरो प्यारो रंगोत्सव का शुभारंभ करते हुए नाभा पीठाधीश्वर देवाचार्य महंत सुतीक्षण दास महाराज, स्वामी महेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि होली का पावन त्यौहार लोगों के जीवन में सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है। ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा, अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि ऐतिहासिक रंगोत्सव का यह आयोजन समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के साथ-साथ आपसी द्वेष भावना को समाप्त करने का महान कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शामिल हुए नागेंद्र महाराज, विवेक अग्रवाल, अनुराग गोयल, अवधेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आयोजित किया गया यह रंगोत्सव का आयोजन सामाजिक एकता और अखंडता का साक्षात उदाहरण बनकर समाज के सामने प्रस्तुत हुआ है।

इससे पूर्व आमंत्रित कलाकारों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, फूलों की होली, मयूर नृत्य ,ब्रज नृत्य सहित होली से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अभी लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर श्याम सुंदर ब्रजवासी, डा. मनोज मोहन शास्त्री, माधव अग्रवाल, संजीव सिंह बाबा, सुरेश चंद्र शर्मा, संजीव कृष्ण शास्त्री, अभिषेक कृष्ण शास्त्री, अनुराग कृष्ण शास्त्री, मीनाक्षी गौड़, मुदिता शर्मा, विनीता द्विवेदी, वर्षा शर्मा, राजेश कृष्ण गोस्वामी, राजेश रावत, दिनेश गोस्वामी, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.