हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
भरतपुर। डॉग स्क्वायड में शामिल होशियार कुत्ते ने नाबालिग किशोरी की हत्या का राज खोल दिया। भाई ने ही बात न मानने पर बहन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को गांव के बाहर खेत के समीप डाल दिया। जिले की थाना कामां पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गांव कमरूका में नाबालिग किशोरी की हत्या कर शव को एक खेत में डाल दिया गया था। घटना 17 और 18 फरवरी की है। अलीशेर बहन सन्नी को घर से बाहर जाने पर रोकता था लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती थी। बहन के कहना नहीं मानने पर अलीशेर ने गुस्से में आकर बहन का दुपट्टे से गला दबा कर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। 18 फरवरी की सुबह ग्रामीणों को खेत में शव पड़ा मिला। मामले में 18 फरवरी को ही अलीशेर ने वसीम निवासी गांव ढाना, थाना कामां आदि 3 लोगों के विरूद्ध बहन की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह व वृताधिकारी प्रदीप यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामकिशन ने मामले की जांच की। डॉग स्कवायड में शामिल कुत्ता शव और उसके पास पड़ी सन्नी की चप्पल, बालों की क्लिप को सूंघकर भाई के कमरे की तरफ गया। इससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से जांच पूछताछ की तो अली ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। थाना कामां पुलिस ने गांव कमरूका निवासी भाई अलीशेर पुत्र काले खां (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
