• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,इलाज के दौरान युवक की मौत,

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोवर्धन-सौख मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दौरान 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक मथुरा के कस्बा फरह गांव ओल का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अपनी मोटरसाइकिल से गोवर्धन से काम कर लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस समय मथुरा में होली का माहौल है। तीर्थ स्थल होने की वजह से भारी तादाद में श्रद्धालुओं का आवागमन है। देर रात तक भारी वाहनों के साथ साथ छोटे वाहन भी फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते देर रात थाना मगोर्रा के गोवर्धन – सौख मार्ग के नाले के पुल के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक मथुरा के कस्बा फरह गांव ओल का रहने वाला बताया जा रहा है। बीती देर रात मृतक युवक ईश्वर चंद (27) पुत्र अमर सिंह अपने घर से बाइक लेकर गोवर्धन गया हुआ था। वहां से काम करके लौट रहा तभी करीब रात 11ः30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.