हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में बाइक चोरों के कितने हौसले बुलंद हैं यह देखने को मिला महोली रोड स्थित वेस्ट प्रताप नगर कॉलोनी में। यहां घर के बाहर खड़ी रेसिंग बाइक को चोर पल भर में चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही बाइक मालिक के होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मथुरा शहर कोतवाली इलाके की महोली रोड स्थित वेस्ट प्रताप नगर कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा ने अपनी R 15 V4 रेसिंग बाइक घर के बाहर खड़ी की। मोहित जब बाइक खड़ी करने के करीब 15 मिनट बाद बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। मोहित ने बाइक की काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।बाइक गायब होने के बाद मोहित और उसके भाई पीयूष ने जब सामने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें दिखाई दिया कि हरे रंग की शर्ट पहने एक लड़का उसकी बाइक के पास आया और लॉक तोड़कर उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के अनुसार बुधवार की शाम 7 बजाकर 3 मिनट 15 सेकंड पर 3 लड़के बाइक से कुछ दूर खड़े हैं। बाइक सवार 3 लड़कों में से हरे रंग की शर्ट पहने एक लड़का रेसिंग बाइक के पास आता है। इसके बाद वह 7 बजकर 3 मिनट 30 सेकंड पर बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास करता है और 5 सेकंड बाद लॉक तोड़ देता हैं। इसके बाद शातिर चोर बाइक को स्टार्ट करता है और बेखौफ होकर बाइक को लेकर फरार हो जाता है। बाइक का लॉक तोड़ने और उसे लेकर जाने की यह पूरी वारदात 12 सेकंड में होती है। बाइक चोरी होने की इस वारदात की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी की और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर बाइक चोरी करने वाले चोरों की तलाश शुरू कर दी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
