• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा मिलिट्री स्टेशन पर हुआ अलंकरण समारोह,बहादुर सैनिकों को वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्थित आर्मी के स्ट्राइक वन कोर मुख्यालय पर अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित इस समारोह में बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान ने की। मथुरा में मिलिट्री स्टेशन के तारापुर हाल में आयोजित अलंकरण समारोह में 65 पुरस्कार विजेताओं को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें 48 सेना पदक शौर्य , 1 बार सेना पदक शौर्य, 1 युद्ध सेवा पदक, 4 सेना पदक विशिष्ट सेवा के लिए, 10 विशिष्ट सेवा पदक और 1 वार विशिष्ट सेवा पदक शामिल है। अलंकरण समारोह में 33 अधिकारियों को भी सम्मानित करते हुए मान्यता दी गई। कार्यक्रम में 3 जूनियर कमीशन अधिकारी और 29 अन्य रैंक अधिकारियों को उनकी वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया और मान्यता दी गई। समारोह की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान ने पुरस्कार विजेताओं को उनकी विशिष्ट बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी और उनकी उपलब्धियों का अनुकरण करने का आग्रह किया। लेफ्टिनेंट जनरल ने सीमाओं पर अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर प्रकाश डाला और दोहराया कि भारतीय सेना हमेशा हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना शांतिपूर्ण आंतरिक सुरक्षा स्थिति और राष्ट्रीय सीमाओं की अखंडता बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.