जब पहली बार पब्लिक के सामने हेमा ने भजन गाया था- न राधा न मीरा हूं, मैं तो हूं कृष्ण दीवानी
हेमा मालिनी एक महीने पहले भी वृंदावन के राधा रमण मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान भगवान राधा रमण मंदिर में हेमा मालिनी ने अचानक भजन गाना शुरू कर दिया। हेमा मालिनी ने सबसे पहले भजन न राधा न मीरा हूं, मैं तो कृष्ण दीवानी हूं…गाया। फिर हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे…भजन गाया। करीब 30 मिनट तक हेमा मालिनी ने 4 भजन गाए।भगवान राधा रमण को अपने भजनों से रिझाने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने कहा था, “उन्होंने भजन रिकॉर्ड किए हैं। पब्लिक के सामने डांस किया है। लेकिन, यह पहली बार है, जब पब्लिक के सामने भजन गाए। यह सब भगवान राधा रमण लाल की कृपा से संभव हो सका है। हेमा मालिनी की भगवान कृष्ण में आस्था है। यह बात खुद उन्होंने कई बार कही है। मथुरा से सांसद बनने से पहले भी वह लगातार वृंदावन आती रही हैं। इससे पहले, मथुरा में ही कार्तिक पूर्णिमा पर महारास कार्यक्रम किया था।
