• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा । चौमुहां में आखिर जिंदगी की जंग हार गया अंकुश

Byvijay.singhal1233

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां में सड़क दुर्घटना में घायल हुआ अंकुश आखिर 15 वें दिन जिंदगी की जंग हार गया। उसकी मंगलवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मौत हादसे वाले दिन ही हो गई थी। पिता-पुत्र लग्न-सगाई समारोह में भाग लेने छटीकरा जा रहे थे। जैंत के भरतिया कट हाईवे पर ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था। पिता की हादसे के कुछ देर बाद मौत हो गई थी, जबकि पुत्र अंकुश को गंभीरावस्था में अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया था, जहां उसका एक पैर उसी दिन काट कर अलग कर दिया था।

चौमुहां ब्लॉक के गांव तरौली सुमाली निवासी राम (45) पुत्र लखन लाल पुत्र अंकुश (15) के साथ गांव से छटीकरा सगाई-लग्न समारोह में शामिल होने आ रहा था। जैंत भरतिया कट के समीप पीछे से तेजगति में आ रहे ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी थी। अंकुश सीएसआरवी विद्या आश्रम चौमुहां में कक्षा-11 विज्ञान का मेधावी व सौम्य स्वभाव विद्यार्थी था। छात्र की मौत की सूचना सुनते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.