• Tue. Feb 17th, 2026

अब्बास और निखत की जेल में मुलाकात का मामलाः आरोपी सिपाही की तलाश में एसओजी ने दी दबिश, दे गया चकमा

ByVijay Singhal

Mar 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चित्रकूट की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के अब्बास अंसारी और पुत्रवधू की चित्रकूट में मिलाई के मामले में जिला जेल का सिपाही नामजद है। मामला सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चित्रकूट और मथुरा एसओजी आरोपी सिपाही की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने अब्बास अंसारी मामले में फरार चल रहे सिपाही की तलाश में दबिश दी। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास और उसकी पत्नी निखत की जेल में मुलाकात के मामले का खुलासा होने पर जिला कारागार कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओजी चित्रकूट ने मथुरा एसओजी प्रभारी राकेश यादव की मदद से मांट के नगला देह में दबिश दी। लेकिन, फरार आरोपी सिपाही जगमोहन यहां नहीं मिला। उसकी तलाश में चित्रकूट की एसओजी की टीम यहां डेरा डाले हुए है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही नामजद जिला कारगार का सिपाही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.