• Tue. Feb 17th, 2026

हुरियारिन लाठियों से कर रहीं पिटाई, ढाल से खुद को बचा रहे हुरियारे; हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल

ByVijay Singhal

Mar 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राधा रानी की नगरी बरसाना में बुधवार शाम को लट्ठमार होली शुरू हुई। नंदगांव के हुरियारों को हुरियारिन लाठियों से पीट रही हैं। छतों से रंग बरसाया जा रहा है। सड़क रंगों से सराबोर है। राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। हुरियारिन सज-धज कर हुरियारों को पीटती नजर आ रही हैं। चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल है। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। इससे पहले हुरियारे प्रिया कुंड से भगवान कृष्ण के ध्वजा स्वरूप को लेकर श्रीजी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान उन पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। हुरियारों और हुरियारन के बीच कई संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। फाग गीतों पर पुरुषों ने जबरदस्त डांस किया। दरअसल, हुरियारिन पुरुषों को मजाकिया अंदाज में पीटती हैं। इस दौरान युवक ढाल से लाठी से बचने का प्रयास करते हैं। अगर वे पकड़े जाते हैं, तो उन्हें महिलाओं की वेशभूषा में नृत्य करना पड़ता है। इस तरह से लट्ठमार होली मनाई जाती है। इसे देखने के लिए और इसमें शामिल होने के लिए विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। कहते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत लगभग 5000 साल पहले हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार नंद गांव में जब कृष्ण राधा से मिलने बरसाना गांव पहुंचे तो वे राधा और उनकी सहेलियों को चिढ़ाने लगे, जिसके चलते राधा और उनकी सहेलियां कृष्ण और उनके ग्वालों को लाठी से पीटकर अपने आप से दूर करने लगीं। ​​​​​​तब से ही इन दोनों गांव में लट्ठमार होली का चलन शुरू हो गया। यह परंपरा आज भी मनाई जाती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.