• Tue. Feb 17th, 2026

स्कूटी पर बैठे थे तीन, वाहन की चपेट से दंपती की मौत

ByVijay Singhal

Mar 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के समीप एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह तीन लोग स्कूटी से नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। माइल स्टोन ६५ के पास किसी वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी नौहझील पहुंचने से पहले ही पति ने दम तोड़ दिया। बिहार के किशनगंज निवासी रोजी होली के अवसर पर अपने पत्नी साबिर और देवर अरमान आलम के साथ चंडीगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए किशनगंज (बिहार) जा रहे थी। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 65 के निकट सुबह 6.30 बजे किसी वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में रोजी की मौके पर ही मौत हो गई। साबिर व अरमान आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा। रास्ते में ही साबिर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अरमान आलम को यहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नौहझील धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 65 पर किसी वाहन ने स्कूटी सवार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे दो की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

स्कूटी से ज्वेलरी और नकदी बरामद
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 1877 पर तैनात चालक राजेश कुमार का कहना था कि स्कूूटी में रखे एक बैग से 21 हजार रुपये की नकदी और कुछ ज्वेलरी बरामद हुई है। जिसे थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.