हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मसानी रोड स्थित एक होटल में भाजपा की महानगर इकाई की बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा निकाय और लोकसभा के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नहीं जीती है ऐसे सभी सी ग्रेड के बूथों को चिह्नित कर मजबूत बनाएंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की 11 सदस्यों की टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संचालन कार्यशाला संयोजक चंद्रपाल कुंतल ने किया। महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर चौधरी, हेमंत अग्रवाल, श्याम सिंघल, चिंताहरण चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, राजू यादव, संजय शर्मा, प्रमोद बंसल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, दीपांकर भाटिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
