• Tue. Feb 17th, 2026

आय जइयो श्याम बरसाने गाम होरी कौ मजा चखाय दुंगी

ByVijay Singhal

Feb 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव के बरसाने से राधा की सखियों के प्रतिनिधि के रूप में एक टोल लठामार होली के निमंत्रण का गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचा तो हुरियारे खुशी से जूझ उठे। इस दौरान बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी आयोजन का लाभ उठाया।
सुबह से ही होली का न्योता मिलने की खुशी हुरियारों में साफ दिखाई दे रही थी। नंदभवन में सखियों को नचाने के लिए सुंदर स्टेज सजाया गया। मंदिर को नवेली दुल्हन के स्वागत की भांति सजाया गया। कृष्ण-बलराम को आकर्षक पोशाक पहनाई गई। सुबह 11 बजे सखियों का टोल नंदगांव के नंदभवन में पहुंचा। सखियों को देखकर कान्हा के सखा यानि हुरियारे सतर्क हो गए। मंदिर परिसर में हल्ला मच गया कि बरसाने से न्यौंतौ आय गयौ रे, सखी आय गईं रे। दर्जनों सखियों का टोल ढोल की थाप पर झूमते हुए मंदिर परिसर में पहुंचा। सर्वप्रथम सखियों ने निमंत्रण रूपी मिट्टी के कलश जैसी कमोरी, जिसमें गुलाल, बीड़ा, मठरी, इत्र आदि था को सेवायत को सौंपा।

सेवायत ने कमोरी को नंदबाबा और कन्हैया के चरणों में रख दिया। सखियों ने कृष्ण-बलराम के सामने आय जइयो श्याम बरसाने गाम होरी कौ मजा चखाय दुंगी, पदों पर नृत्य किया। इसके बाद पूरे नंदभवन में बरसाना से न्योता आने की बात बताई गई। मंगलवार को लठामार होली खेलने के निमंत्रण को सुनकर सखा उत्साहित हो उठे। उत्साहित हुरियारे सखियों को नृत्य के लिए मंच तक ले गए। इस दौरान नंदबाबा मंदिर के सेवायतों ने सखियों का चुनरी पहनाकर स्वागत किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.