• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। आरोपियों को जेल भेजने की मांग, थाने पर हंगामा

ByVijay Singhal

Feb 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा से 17 दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया है। सोमवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका के अलावा किशोरी को जेल भेजने की मांग को लेकर हंगामा किया। शिवकुमार उर्फ छोटू निवासी बेरा का 9 फरवरी से कोई पता न चलने पर उसके भाई ने सुरीर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पत्नी पर शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
मृतक की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी गोलू उर्फ सुमित को पकड़ लिया। इसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पूनम, प्रेमी गोलू उर्फ सुमित समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि बेरा से सोमवार को कुछ लोग आए थे। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.