• Tue. Feb 17th, 2026

व्रन्दावन के बांकेबिहारी मन्दिर में भीड़ के दबाव से युवती की तबीयत बिगड़ी

ByVijay Singhal

Feb 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को भी हालात बदतर रहे। भीड़ के दबाव के कारण पलवल निवासी अंजना की १८ साल की बेटी रूबी की हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर में भोग आने के दौरान गेट नंबर दो पर बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। इस दौरान भीड़ का पीछे से दबाव बढ़ा, वहीं मौसम में हल्की गर्मी से युवती की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने मंदिर परिसर में बने मेडिकल कैंप में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में प्राथमिक उपचार मिल सका। इधर, मंदिर के चौक से भीड़ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड की अंगुली में चोट लग गई। वृंदावन में भारी भीड़ हुई। इसका असर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी देखा गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ होने लगी। पहले दर्शन करने की श्रद्धालुओं का असर ऐसा रहा कि सुबह से ही मंदिर के अंदर और बाहर गलियों में भीड़ बढ़ गई। यह भीड़ दोपहर तक और बढ़ी, जिससे हालात कई बार बेकाबू होते दिखाई दिए। यही हालात शाम को दर्शन खुलने के समय हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.