हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में इस दौरान होली के रंगों से सराबोर है। जहां देखो वहां कान्हा के भक्त अबीर गुलाल उड़ा कर कान्हा संग होली खेल रहे है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से सैकड़ों कृष्ण भक्त गिरिराज धाम पहुंचे। जहां सप्तकोशी परिक्रमा में रंगारंग फाग यात्रा निकाली है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सैकड़ों की संख्या में कान्हा के भक्त कान्हा के साथ होली खेलने के लिए श्री धाम गोवर्धन पहुंचे। जहां इंदौर से आए कान्हा के भक्तों ने सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग में रंगारंग फाग यात्रा निकाल कर श्री गिरिराज महाराज के साथ होली खेल एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गिरिराज धरा अबीर-गुलाल से पट गई। हर श्रद्धालु रंग-बिरंगा नजर आया। गिरिराज भक्त मंडल इंदौर के भक्त सफेद कपड़े पहने हुए थे। जिन पर रंग और चटख दिखे। भक्त मंडल के मधुसूधन मल्लिका और चेतन लठ्ठा की अगुवाई में सभी भक्तों ने गिरिराज जी को गुलाल लगाकर फाग यात्रा शुरू की। होली के गीत गाए गए। कान्हा की नगरी में उडे़ रे गुलाल, धरती है लाल, अंबर है लाल, उड़ने दै गोरी गालो पे गुलाल।
आयोजकों ने बताया कि गत कई वर्ष से वे गिरिराज महाराज के साथ रंग-गुलाल की होली खेल कर फाग महोत्सव मनाते हैं। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर से आये भक्तों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में जमकर होली खेली और नृत्य किया। यहां परिक्रमा लगा रहे अन्य श्रद्धालु भी गिरिराज परिक्रमा में कान्हा के रंग में सराबोर नजर आए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
