हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के थाना कोसीकला की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस मौके पर युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को देख आसपास के राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के द्वारा मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो के सहयोग से मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया तो पता चला युवक भूपराम पुत्र महेंद्र उम्र 25 वर्षीय है जो ख़िटावटा का रहने वाला है। इसी दौरान घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आक्रोशित होकर पुलिस से घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने परिजनों को हर सम्भव मदद दिलाये जाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। घटना के बारे में मोके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कोसीकला में कोचिंग करने के लिए आया हुआ था। जो सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वाहन ने टक्कर मार दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
