• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में गांव अकबरपुर का नाम बदलने की मांग,ग्रामीणों ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Feb 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के छाता तहसील में ग्रामीणों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्य हेमराज सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह को गांव अकबरपुर के नाम को बदले जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को सौंपते हुए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हेमराज सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद व अकबरपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में मुगल शासकों के शासनकाल में अकबरपुर गांव का नाम रखा गया था। जबकि उस क्षेत्र में ज़्यादातर सिसोदिया, ठाकुर, सहित ब्राह्मण समाज के लोग रहते है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में कुशल शासक की सरकार के आने से उम्मीद जगी है कि हमारे गांव अकबरपुर का नाम जल्द ही बदलकर महाराणा नगर या अमरपुर किया जाए। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन देने आए सभी लोगों को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन को जल्द ही पहुंचाया जाएगा। नाम बदलने को लेकर सहयोग किया जाएगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अकबरपुर गांव का नाम बदलने के लिए पहले भी कई बार तहसील के अधिकारियों को शिकायत पत्र दे चुके है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश सरकार ने जैसे कई अन्य स्थानों के नाम बदले है। ऐसे ही अकबरपुर गांव का नाम बदला जाना अति आवश्यक है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.