• Sun. Nov 29th, 2026

आठ थानेदार इधर से उधर, गोविंदनगर थाना प्रभारी भी बदले

Byvijay.singhal1233

Nov 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने आठ थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है। इसमें गोविंदनगर थाना प्रभारी अजय वर्मा को अब राया थाने का प्रभारी बनाया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक प्रेम शंकर पांडेय को पुलिस लाइन से थाना गोवर्धन भेजा गया है। निरीक्षक हरेंद्र मलिक को थाना बरसाना, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को थाना गोविंदनगर और निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को थाना नौहझील की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक अंजीश कुमार को नौहझील से हटाकर थाना छाता भेजा गया है। निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना महावन में तैनाती मिली है। इसके अलावा ब्रह्मप्रकाश को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। गोविंदनगन नगर थाना प्रभारी अजय वर्मा को हटाकर थाना राया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.