• Sat. Nov 28th, 2026

जिलाधिकारी ने अभियान-2027 के अंतर्गत विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्पों का किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ची4 विजय सिंघल
मथुरा  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SSR-2027) के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष अभियान कैम्पों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-02 मथुरा रिफाइनरी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-03 बाद तथा प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद प्रथम* में आयोजित विशेष कैम्पों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान दिवसों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदन पत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसी प्रकार निर्वाचक नामावली में अपने से सम्बन्धित प्रबिष्टि में संशोधन एवं स्थानान्तरण की दशा में प्रारूप 8 पर आवेदन कर सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर प्रारूप-7 पर आक्षेप प्रस्तुत किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता एवंजिम्मेदारी के साथ संचालित करें तथा निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार कराना सुनिश्चित करें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.