हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दाऊजी महाराज की नगरी बलदेव को पड़ोसी जिले हाथरस से जोड़ने वाले मार्ग की सूरत बदलने जा रही है। बलदेव गोशाला से सादाबाद सीमा तक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। 64 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अब तक करीब 10 मीटर चौड़ी रही इस सड़क को उपलब्ध स्थान के अनुसार दोनों ओर चार से छह मीटर तक विस्तारित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की देखरेख में अधिकांश हिस्से में चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। शहरी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। बलदेव में दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए वर्षभर श्रद्धालु पहुंचते हैं। खासकर धार्मिक आयोजनों और लक्खी मेले के दौरान यातायात का दबाव बढ़ जाता है। सड़क चौड़ी होने से हाथरस की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इसके अलावा किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने और व्यापारियों को माल की ढुलाई में भी आसानी होगी। सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में तीन अन्य मार्गों के विकास की भी तैयारी है। इसके लिए शासन को करीब 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें बलदेव-मई मार्ग, बीबीके रोड से आंगई माइनर होते हुए कंजौलीघाट तक सड़क और बीबीके रोड बरौली से नगला संजा-अकोस तक मार्ग का निर्माण शामिल है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
