• Sat. Nov 28th, 2026

वांछित का पीछा करते सिपाही राहुल की हार्ट अटैक से मौत

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में वांछित अपराधी ओम का पीछा करते समय मगोर्रा पुलिस के एक सिपाही राहुल कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम वांछित की तलाश में कोसीकलां से होते हुए पलवल पहुंचकर बदमाश की तलाश कर रही थी। तबीयत खराब होने पर राहुल को पहले गुरुग्राम और उसके बाद नोएडा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर है। थाना मगोर्रा के गांव सौसा निवासी ओम एक प्राथमिकी में नामजद था। पुलिस लगातार ओम को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे ओम की लोकेशन मगोर्रा थाना क्षेत्र में मिली। उसे पकड़ने के लिए थाना मगोर्रा की पुलिस टीम रवाना हुई। कुछ ही देर में लोकेशन कोसीकलां और बाद में पलवल में दिखने लगी। पुलिस टीम वांछित का पीछा करते हुए पलवल पहुंची, तभी इटावा के जसवंत नगर के खेड़ा धौलपुर गांव के रहने वाले टीम के सिपाही राहुल कुमार को शाम करीब 4:30 बजे अचानक हार्ट अटैक आ गया। उनकी तबीयत गंभीर होने पर पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें नोएडा स्थित सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वांछित नामजद को पकड़ने गई पुलिस टीम में राहुल कुमार शामिल थे। अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.