• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा पुलिस ने 51 किलो मांस से भरी पिकअप पकड़ी

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 51 किलोग्राम मांस से भरी पिकअप पकड़कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन रुकवाया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम फरोज निवासी गली नंबर तीन, रेलवे लाइन, नई बस्ती थाना गोविंदनगर और यासीन निवासी थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ बताया। तलाशी में पिकअप के पीछे अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में 51 किलो मांस मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलीगढ़ से मांस लेकर मथुरा आते थे। पुलिस ने मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया है। सीओ आशना चाैधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.