हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में संचालित ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही डिजिटल टिकट की सुविधा मिलेगी। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने ई-बसों में एमआईटीएम मैनुअल इंटीग्रेटेड टिकटिंग मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इससे बसों के परिचालकों को खुले पैसों न होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को खुले पैसे रखने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही टिकट वितरण में पारदर्शिता आएगी और किराये के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मशीन में दर्ज रहेगा। डिजिटल भुगतान की सुविधा से यात्रियों को बस में सफर के दौरान अधिक सहूलियत मिलेगी। मशीनों के संचालन के लिए परिचालकों को जानकारी दी जाएगी। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राधा कृष्ण ने बताया कि ई-बसों में टिकटिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। परिचालकों को एमआईटीएम मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी। यात्री नकद के अलावा डिजिटल माध्यम से भी किराए का भुगतान कर सकेंगे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
