क्राइम ब्यूरो मोहित सिंघल मथुरा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव-2022 की निबंध प्रतियोगिता में कृष्ण चंद गांधी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र चिराग वर्मा ने प्रथम पुरस्कार (₹5,000+ प्रमाण पत्र) तथा छात्र दीपांशु भाटिया एवं छात्र चन्दन सैनी ने (₹1500+ प्रमाण पत्र) सान्त्वना स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हुकम चन्द चौधरी ने बताया कि यह छात्रों की मेहनत और आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम हैं।इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की समस्त प्रबंध समिति एवं विद्यालय स्टाफ ने छात्रों को बधाई एवं मङ्गल शुभकामनाएं दी।
