• Fri. Nov 27th, 2026

संविधान दिवस पर डाॅ. आंबेडकर को किया नमन

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यालय पर बैठक आयोजित कर संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ ली गई। संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी और 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया। बाबा साहब ने नागरिकों को खुली हवा में सांस लेने और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमाओं और उनसे जुड़े पार्कों के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य वृहद पैमाने पर शुरू किया गया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ऐसे 50 स्थलों पर कार्य प्रारंभ हुआ है, जहां प्रति स्थल कम से कम 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने गुणवत्ता और आदर के साथ काम कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। नागरिकों से सांस्कृतिक विरासत व महापुरुषों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वयं, समाज और देश को विकसित बनाने का आह्वान किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.