हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्टाफ नर्स से छेड़खानी करने वाले चिकित्सक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज दो प्राथमिकी में विवेचना पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वृंदावन के चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंप दी है।विभाग के इस फैसले पर शिकायतकर्ता ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि गंभीर आरोपों में पुलिस के आरोपपत्र दाखिल करने के बाद भी चिकित्सक को प्रशासनिक जिम्मेदारी कैसे दी जा रही है। स्टाफ नर्स ने 16 सितंबर 2026 को बरसाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन बरसाना सीएचसी अधीक्षक पर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर परेशान करने के आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप था कि सात सितंबर 2025 को छुट्टी मांगने पर डॉक्टर ने उसे धमकी दी और उसके नाजुक अंग को भी छुआ। शिकायत के बाद सीएमओ राधा वल्लभ ने डॉ. का तबादला वृंदावन सीएचसी कर दिया था। इधर, पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4), 351(2) और 352 के तहत अपराध प्रमाणित मानते हुए 21 अक्तूबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट छाता के न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 16 अक्तूबर 2026 को डॉक्टर के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें भी सात नवंबर को पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय भेज दिया। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने 19 नवंबर को आदेश जारी कर चिकित्सक को वृंदावन सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक बना दिया है। राधा वल्लभ, सीएमओ ने कहा, आरोप पत्र के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी विभाग की ओर से पत्र प्राप्त होता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
