• Wed. Nov 25th, 2026

मथुरा शहर में जहरीली हवा ने बढ़ाई बेचैनी, सांस के मरीज बेहाल

Byvijay.singhal1233

Nov 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा शहर की आबो-हवा लगातार दो दिन तक जहरीली रहने से लोगों की सांसों पर संकट बढ़ गया। यहां एक्यूआई 200 के पार तक पहुंच गया था। इससे सांस संबंधी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि मंगलवार को हवा की गति तेज होने से प्रदूषक कण बिखर गए इससे लोगों को राहत मिली है। हवा में धूल और बारीक प्रदूषक कणों की अधिकता सांस संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है। खासकर पीएम-2.5 जैसे सूक्ष्म कण सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इनका असर अस्थमा और सांस के रोगियों के साथ बच्चों और बुजुर्गों पर भी अधिक पड़ सकता है। हवा की गति कम होने पर प्रदूषक कण वातावरण में जमा रहते हैं। यहां 22 नवंबर को एक्यूआई 228 और 23 नवंबर को 210 दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई और एक्यूआई घटकर 149 पर पहुंच गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। हवा तेज चलने से इनके फैलाव में मदद मिली और एक्यूआई के स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि 149 का स्तर भी पूरी तरह स्वच्छ हवा का संकेत नहीं है। ऐसे में सांस के मरीजों को सावधानी बरतने और सुबह-शाम प्रदूषण के दौरान खुले में अधिक देर रहने से बचने की जरूरत है। जिला अस्पताल के फिजीशिन रवि माहेश्वरी ने बताया कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सांस संबंधी मरीजों पर हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.