• Tue. Feb 17th, 2026

अग्रसेन इंटर कॉलेज में बंदर ले उड़ा छात्रा की यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका

ByVijay Singhal

Feb 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अग्रसेन इंटर कॉलेज में छात्रा अंग्रेजी का पेपर दे रही थी। अचानक क्लाश में बंदर आया छात्रा की अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका छीन कर ले जाकर फाड़ दी। यूपी बोर्ड की परीक्षा  की पाली में इंटर अंग्रेजी का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 36389 छात्र-छात्राओं में 4836 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में एक छात्रा से बंदर उत्तर पुस्तिका छीन ले गया। बमुश्किल से बंदर से उत्तर पुस्तिका ली गई, तब तक वह फट चुकी थी। यह घटना उस वक्त हुई जब परीक्षा में करीब दो घंटेे का वक्त बीत चुके था। इसके चलते छात्रा परेशान रही। इसके अलावा हाई स्कूल मानव विज्ञान में पंजीकृत एक छात्र भी अनुपस्थित रहा। इंटर की परीक्षा के दौरान दीन दयाल राजकीय इंटर कॉलेज जैंत में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.