• Mon. Nov 23rd, 2026

खड़े ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी। कार में सात लोग सवार बताए गए, हालांकि हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर पुलिस से पुष्टि की जा रही है। हादसे में चार वर्षीय रुद्र, 10 वर्षीय कान्हा, 32 वर्षीय रूबी और 30 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची जैत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.