हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र के गांव दहगांव के एक परिवार की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, हरलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ तीन दिन पहले गाजियाबाद के बागू निवासी रिश्तेदार नरेश कुमार के यहां उनकी बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने गए थे। 21 नवंबर को शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को तीनों को पलवल जाना था। इसके लिए वे ईएमयू ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे स्टेशन जाने के दौरान तीनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
