हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शादियों के सीजन में सोना-चांदी का भाव घटकर एक वर्ष पुरानी कीमत पर पहुंच गया। गिरी कीमतों के बाद सोना व चांदी की चमक पर ब्रजवासी मोहित हो रहे हैं। जो लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे, अब वे आभूषण खरीद रहे हैं। वहीं सहालग के समय कीमतें कम होने पर भी लोग अभी आभूषण बुक कर रहे हैं। कई लोग खरीद कर घर ले जा रहे हैं। कीमतें कम होने के बाद सराफा बाजार ग्राहकों से दमक रहा है। बंपर बिक्री से कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं। वर्ष 2025 में सोने का सर्वाधिक भाव 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 2.33 लाख रुपये प्रति किलो रहा था। वर्ष 2026 में कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई और सोना 1.84 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 3.84 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। ऊंचे दामों के कारण सराफा बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ था। मध्यम और गरीब वर्ग के कई लोगों ने आभूषण खरीदने का विचार टाल दिया था। पिछले कुछ दिनों से कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब भाव घटे हैं। सहालग शुरू होने के साथ लोग शादी के लिए मनचाहे आभूषण बुक करा रहे हैं। चांदी की पायल और बिछुओं की खरीद भी बढ़ी है। आम लोगों के बजट के अनुकूल भाव होने से बाजार में खरीदार लौटे हैं। मथुरा सराफा बाजार एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोना-चांदी सस्ता होने से लोग आभूषण खरीदने आ रहे हैं। कीमतें अधिक होने पर बाजार लगभग ठप हो गया था। सराफा कारोबारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा भाव आम आदमी की जेब के अनुकूल हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
