• Mon. Nov 23rd, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों ने की भव्य मंदिर निर्माण की मांग, कहा- कोर्ट के अंतिम फैसले तक ढकी जाए मस्जिद की गुंबद

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में दर्शन करने पहुंचे प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने विवादित ढांचे को हटाने और वहां भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाने की मांग की है। इस दौरान संतों ने न्यायालय का अंतिम निर्णय आने तक मस्जिद के गुंबद को ढकने की भी अपील की है। दर्शन के लिए अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, काशी विद्वत परिषद (पश्चिमी भारत) के प्रभारी रोहित रिछारिया सहित कई अन्य धर्माचार्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया और परिसर का भ्रमण किया। दर्शन के बाद संतों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुगल शासक औरंगजेब द्वारा बनवाई गई मस्जिद को यहां से जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए और इस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का एक दिव्य और भव्य मंदिर निर्मित किया जाना चाहिए। संतों का कहना था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है, उसी तर्ज पर मथुरा में भी श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि जब वे और अन्य श्रद्धालु जन्मभूमि के दर्शन करने आते हैं, तो सामने मस्जिद को देखकर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि पर आकर श्रद्धालुओं को केवल भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होने चाहिए, किसी अन्य ढांचे का नहीं। उन्होंने अस्थायी समाधान सुझाते हुए मांग की कि जब तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक मस्जिद के गुंबद को ढक दिया जाए, ताकि यहां आने वाले दर्शनार्थियों की आस्था और भावनाएं आहत न हों।
संतों ने कहा कि यह मांग किसी के विरोध में नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान के लिए है। महंत राजू दास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय आएगा। इस दौरान संतों ने जन्मभूमि परिसर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.