हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव हुलु के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ने यूपी-112 की पीआरवी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार चालक समेत तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीआरवी स्कॉर्पियो से हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुजरात से पकड़ा लेकर अलीगढ़ जा रहे कंटेनर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीआरवी में टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त पीआरवी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
