• Mon. Nov 23rd, 2026

कोसीकलां के गांव की जमीन के विवाद में मारपीट कर तमंचे से की फायरिंग

Byvijay.singhal1233

Nov 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव बरचावली में  खेत पर गेहूं की बुवाई के दौरान हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बरचावली निवासी दीनदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत पर गेहूं की बुवाई करने गया था। आरोप है कि तभी गांव बुखरारी निवासी योगेंद्र अपने भाई भगवान सिंह के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। रोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पीड़ित के अनुसार, वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। दीनदयाल का आरोप है कि उसका नामजदों से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर योगेंद्र और भगवान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.