हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए जिले में 100 युवाओं की जोश टीम बनाई जा रही है। इसमें 50 माई भारत स्वयंसेवक और 50 एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। ये युवा गांवों और शहरी क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरुक करेंगे। साथ ही जांच, उपचार और मरीजों के फॉलोअप में सहयोग करेंगे। जोश ज्वाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ टीम के गठन के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न ब्लॉकों में क्लास-1 नोडल अधिकारियों को नामित किया है। प्रत्येक टीम में एक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में पांच माई भारत स्वयंसेवक और पांच एनसीसी कैडेट रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि टीम के सदस्य रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, दीवार लेखन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देंगे। स्क्रीनिंग शिविरों में सहयोग के साथ निक्षय मित्र बनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि टीम की गतिविधियों की निगरानी और रिपोर्टिंग टीबी मुक्त भारत ऐप के जोश मॉड्यूल से होगी। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी राठौर ने बताया कि सदस्यों के मोबाइल नंबर पंजीकृत कराए जा चुके हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव कुमार के अनुसार टीम के लिए युवा तैयार हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
