• Tue. Feb 17th, 2026

राया में विवाहित संदिग्ध मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, श्मशान घाट से शव उठा ले गई पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान स्थल ले गए। शव को मुखाग्नि देने से पहले विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके के लोगों ने शव को चिता से निकाला और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। राया कस्बे के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में गुरुवार देर शाम अमित की पत्नी दीक्षा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। दीक्षा की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान स्थल लेकर पहुंचे। श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी और शव को चिता पर रख दिया था। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंच गए। श्मशान स्थल पहुंचे दीक्षा के मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और शव को चिता से उठा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दीक्षा की बहन मीनाक्षी का आरोप है कि दीक्षा के पति अमित के अन्य महिलाओं से संबंध हैं।अपनी अय्याशी को पूरा करने के लिए अमित ससुराल वालों से पैसे मांगता और दीक्षा पर दबाव बनाता था। इसको लेकर दोनों में झगड़े शुरू हो गए। कई बार समझाने के बाद भी जब अमित नहीं माना और दीक्षा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा को उसके ससुराल वालों ने मारकर फांसी पर लटका दिया है।आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप शर्मा ने बेटी दीक्षा की 24 फरवरी 2014 को राया मांट रोड स्थित ठाकुर द्वारा मोहल्ले के रहने वाले बिहारी लाल के बेटे अमित के साथ शादी की थी। अमित और दीक्षा के एक बेटा और एक बेटी है। शादी के 9 वर्ष बाद एनिवर्सरी के दिन ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और दीक्षा के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस जांच में जुट गई। थाना राया प्रभारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी।पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को रिपोर्ट मिलेगी जिसके बाद मौत का कारण पता चलेगा। फिलहाल दीक्षा के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.