• Sun. Nov 22nd, 2026

जीजा ने सालों को करोड़ों की नोटों की माला पहनाई

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील के अंतर्गत टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के नगला फौदा गांव में एक अनोखी घुड़चढ़ी हुई। इसमें जीजा योगेश कुमार ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई। यह माला 100 फुट लंबी थी और 500-500 रुपये के नोटों से तैयार की गई थी। इसे संभालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस नजारे को देखकर गांव के लोग और रिश्तेदार अचंभित रह गए। प्रशांत और कान्हा राघव भाकियू भानु के किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं। वे मार्बल और पत्थर के शोरूम संचालक भी हैं। जीजा योगेश कुमार ठाकुर राजस्थान के नंदोली कामा गांव के निवासी हैं। इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.