हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के अल्हैपुर मार्ग नवनिर्मित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम में दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इन दिनों आश्रम का पंच दिवसीय उदघाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ चल रहा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि कभी रुकते नहीं थे श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम के भव्य उदघाटन समारोह में पधारने पर उन्हें गर्व एवं सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। ब्रज की पावन भूमि के परमाणु दिव्यातिदिव्य हैं। हमें यहां आमंत्रित करने के लिए वे कमल नयन महाराज का बारंबार धन्यवाद देते हैं। सद्गुरुदेव पूर्व प्राचार्य डॉ. राम कृपालु त्रिपाठी महाराज, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि भागवत किंकर कमल नयन महाराज ने श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम की स्थापना करके भगवान बदरी विशाल एवं ठाकुर बांके बिहारी महाराज के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने का कार्य किया है,वो अति प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि दीपक जोशी (RSS कार्यकर्ता), हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन मैहर चन्द गहलोत, महोत्सव के संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे, आचार्य मंगेश दुबे, पण्डित श्याम सुन्दर ब्रजवासी, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य अभिषेक कृष्ण महाराज, ब्रजमोहन, हेमंत शाह, ऋतिक गुप्ता आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
